Himachal Bus Accident: हिमाचल के चंबा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवल्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालूज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजर रही दूसरी सड़क पर जा गिरी।
Himachal Bus Accident: बस ड्राइवर-कंडक्टर समेत हुई आठ लोगों की मौत-
बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवल्स की बस चालूज मोड़ पर अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। बस में करीब 15 से 16 यात्री सवार थे। इस भीषण हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर समेत 8 लोगों की मौत हो गई है।
Himachal Bus Accident: कब हुआ यह हादसा-
जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रैवल्स की यह बस सुबह 6:03 बजे बैरागढ़ से चंबा की ओर रवाना हुई थी। बस ने कुछ किलोमीटर का फासला तय कर लिया था। तभी अचानक चालूज मोड़ पर बस चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इसकी वजह से बस करीब 100 फीट की ऊंचाई से दूसरी सड़क पर जा गिरी।
स्थानीय ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य-
जैसे ही यह घटना हुई, घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने 15-16 यात्रियों में से आठ यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस प्रशासन-
जैसे ही इस घटना के बारे में पुलिस प्रशासन को पता चला, उन्होंने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े- PM मोदी से फोन पर बात के बाद नेतन्याहू ने कहा ‘थैंक्यू दोस्त’, भारत-इजरायल रिश्ते मजबूत रखने का दिया संदेश