‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में रचा इतिहास, 6 दिनों में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

स्पाइडर-मैन की 300 करोड़ की धमाकेदार कमाई

टॉम हॉलैंड और ज़ेंडया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज़ के छह दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर पहली हॉलीवुड फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।