IRE vs AFG: आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार जीत दर्ज करी। अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में जीत दिलवाने में सबसे अहम भूमिका राशिद खान ने निभाई है। उनकी फिरकी ने आयरलैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ के रख दी। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज में 1-0 बढ़त ले ली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज का पहला वनडे मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
IRE vs AFG: राशिद की फिरकी ने तोड़ी आयरलैंड के बल्लेबाजों की कमर-
पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान अपने 50 ओवरों में से 47 ओवर खेलकर 299-8 रन के सम्मानजनक लक्ष्य तक पहुंचा। सभी को यही लग रहा था कि आयरलैंड, जो हाल ही में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके आ रही है, वह इस मैच को आसानी से जीत जाएगी, लेकिन राशिद की फिरकी ने आयरलैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी। अपने स्पेल में राशिद ने 34 रन देकर 6 अहम विकेट लिए, जिससे अफगानिस्तान ने 299 रनों का बचाव करते हुए 92 रनों से शानदार जीत दर्ज करी।
IRE vs AFG: शतक से चूके जादरान-
गेंदबाजी में राशिद खान ने कमाल दिखाया है। वहीं अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की बात करें तो 299 रन के सम्मानजनक स्कोर को हासिल करने में बाएं हाथ के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने अहम किरदार निभाया है। उनकी 84 रनों की अर्धशतकीय पारी के बदौलत ही, अफगानिस्तान इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सके, लेकिन जादरान शतक नहीं बना सके। 84 रन पर शतक की ओर बढ़ रहे जादरान कर्टिस कैंपर की गेंद पर मिड ऑफ पर तैनात फील्डर को कैच थमाकर शतक बनाने से चूक गए।
जादरान और सादिकुल्लाह के बीच हुई शतकीय साझेदारी-
अफगानिस्तान का पहला विकेट 39 रन के स्कोर पर काफी जल्दी गिर गया था। टीम मुश्किल परिस्थिति में आ गई थी। फिर कृष्णा सलामी, बल्लेबाज जादरान और सादिकुल्लाह ने टीम की पारी को संभाला। दोनों के बीच 116 रन की शतकीय साझेदारी हुई। साझेदारी में सबसे ज्यादा रन इब्राहिम जादरान ने बनाए, उन्होंने साझेदारी में 68 रन बनाए हैं, वहीं सादिकुल्लाह अटल ने 45 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़े- PM मोदी का आईआईटी दिल्ली के छात्रों को करेंगे संबोधन, 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल