Home » Breaking News » PM मोदी का आईआईटी दिल्ली के छात्रों को करेंगे संबोधन, 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

PM मोदी का आईआईटी दिल्ली के छात्रों को करेंगे संबोधन, 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

PM MODI SPEECH: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री डिग्री हासिल करने वाले 3,000 से अधिक छात्रों को संबोधित करेंगे। इनमें 587 पीएचडी स्कॉलर्स भी शामिल हैं।

मेधावी छात्रों को देंगे प्रतिष्ठित पुरस्कार

दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को IIT दिल्ली के प्रतिष्ठित अकादमिक पुरस्कार प्रदान करेंगे। इनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल हैं।

PM MODI SPEECH: ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित ‘परम प्रज्ञा’ एआई-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का उद्घाटन होगा। यह केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च के क्षेत्र में संस्थान की शोध क्षमता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

18 NIT के साथ रिसर्च नेटवर्क

IIT दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी के मुताबिक, संस्थान ने देश के 18 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ एमओयू कर राष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक और रिसर्च सहयोग का नेटवर्क शुरू किया है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।

PM MODI SPEECH: AI और साइबर सिक्योरिटी पर सिस्को के साथ साझेदारी

इससे पहले 4 अगस्त को IIT दिल्ली और सिस्को ने एआई एवं साइबरसिक्योरिटी पर ‘सिस्को टेक्नोलॉजी हब’ शुरू करने की घोषणा की थी। तीन साल की इस साझेदारी का उद्देश्य रिसर्च, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट को बढ़ावा देना तथा भारत के डिजिटल इकोसिस्टम और साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करना है।

ये भी पढ़े… JPSC-JSSC विवाद: सरकार से बैठक के बाद भी नहीं थमा आंदोलन