यह 10 टीमें हुईं कंफर्म, अफगानिस्तान खेलेगा वर्ल्ड कप 2027, विंडीज पर क्वालीफिकेशन राउंड खेलने का मंडरा रहा खतरा

ICC World Cup 2027:

ICC World Cup 2027: आईसीसी विश्व कप 2027 कुछ ही महीनों बाद हर घर में देखने को मिलेगा। आए दिन हमें आईसीसी विश्व कप 2027 को लेकर नए अपडेट्स मिल रहे हैं। अपडेटेड जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड सीरीज के परिणाम के बाद अब आईसीसी विश्व कप 2027 में 10 टीमें खेलेंगी, जिन्होंने क्वालीफिकेशन पूरा कर लिया है। आयरलैंड को वनडे सीरीज में हराने के बाद एक बार फिर अफगानिस्तान आईसीसी वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगा।

ICC World Cup 2027: वेस्टइंडीज को खेलना होगा क्वालीफिकेशन राउंड-

दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन टीम वेस्टइंडीज पिछले कई वर्षों से आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाई है। वेस्टइंडीज ने अपना आखिरी आईसीसी खिताब साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2016 में जीता था। इसके बाद यह टीम 10 सालों से आईसीसी के किसी भी बड़े टूर्नामेंट में जगह नहीं बना पाई है। इस बार भी अफगानिस्तान की जीत के बाद विंडीज पर क्वालीफिकेशन राउंड खेलने का खतरा मंडरा रहा है।

ICC World Cup 2027: वर्ल्ड कप 2023 में मचाया था इस टीम ने कहर-

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 हमेशा सभी को याद रहेगा। इस वर्ल्ड कप में दर्शकों को सब कुछ देखने को मिला। यह वर्ल्ड कप खेल, सस्पेंस, इमोशन और मोटिवेशन से भरपूर था। सभी भारतीय फैंस को झटका तब लगा, जब भारतीय टीम 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में हार गई। इसके अलावा, एक ऐसी टीम भी थी, जिसने इस वर्ल्ड कप में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी विश्व चैंपियन रह चुकी टीमों को धूल चटाई। यह टीम और कोई नहीं, बल्कि आने वाले समय में आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का दम रखने वाली अफगानिस्तान टीम है। अफगानिस्तान के प्रदर्शन ने वर्ल्ड कप 2023 को काफी रोमांचक बनाया था और अब वह जल्द ही इसी अंदाज में आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में उतरती नजर आएगी।

ये 10 टीमें भिड़ेंगी आईसीसी विश्व कप 2027 में-

आयरलैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप 2027 की टीम सूची में अपना नाम शामिल कर लिया है। अफगानिस्तान को मिलाकर कुल 10 टीमें आईसीसी विश्व कप 2027 में एक-दूसरे का सामना करेंगी। सूची के अनुसार, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे आईसीसी विश्व कप 2027 में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे मेजबान होने के नाते पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं

यह भी पढ़े- फर्जी वकीलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र को नोटिस

वर्ल्ड कप-2027 से बाहर हो सकती है वेस्ट इंडीज, जाने कौन कर रहा है वर्ल्ड कप- 2027 को होस्ट

 ICC World Cup 2027:

ICC World Cup 2027: आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 बस कुछ ही दिनों में आपकी टीवी स्क्रीन पर प्रसारित होगा। सूत्रों के अनुसार, आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी की अपडेटेड वनडे रैंकिंग के अनुसार टॉप-8 टीमें वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

ICC World Cup 2027: यह टीमें होस्ट करेंगी आईसीसी विश्व कप 2027-

वर्ल्ड कप 2027 को कुल 3 टीमें होस्ट करेंगी। यह टीमें हैं साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिंबॉब्वे। मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिंबॉब्वे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी। लेकिन मेजबान टीमों में से नामीबिया को क्वालीफाइंग राउंड खेलना होगा। आईसीसी के नियमों के अनुसार केवल उन्हीं मेजबान देशों को टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिलता है जो आईसीसी के फुल मेंबर हैं। नामीबिया आईसीसी का फुल मेंबर नहीं है। नामीबिया एक एसोसिएट कंट्री है, इसीलिए मेजबान होने के बावजूद उन्हें अपने दम पर क्वालीफाई करना होगा।

ICC World Cup 2027: वेस्ट इंडीज हो सकती है विश्व कप 2027 से बाहर-

आईसीसी रैंकिंग के अनुसार वेस्टइंडीज पर आईसीसी विश्व कप 2027 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी की अपडेटेड वनडे रैंकिंग लिस्ट पर नजर डालें तो वेस्ट इंडीज अभी 10वें स्थान पर है। पॉइंट्स की दौड़ में भी वेस्टइंडीज पीछे है। आईसीसी वनडे रैंकिंग लिस्ट के अनुसार वेस्टइंडीज ने 34 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2624 पॉइंट हासिल किए हैं। वर्ल्ड कप 2027 में क्वालीफाई करने के लिए उन्हें ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने होंगे।

आगामी सीरीज में दर्ज करनी होगी शानदार जीत-

वेस्ट इंडीज का आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज के पास वर्ल्ड कप 2027 में क्वालीफाई करने के लिए सुनहरा मौका है। वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। विंडीज को इन दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी

यह भी पढ़े-बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से जंग के बाद दिल्ली में ली अंतिम सांस