क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकता है बांग्लादेश? आईसीसी ने दी 21 जनवरी की डेडलाइन

आईसीसी बनाम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

टी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच गंभीर मतभेद सामने आए हैं। सुरक्षा कारणों से मैच स्थल बदलने की मांग खारिज होने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। अब बांग्लादेश को तय समय सीमा में अपना अंतिम फैसला देना होगा, जिससे पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर साफ होगी।