इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट को लिखी चिट्ठी, बोले- मेरी और बुशरा बीबी की मेडिकल हालत पर दें ध्यान

Imran Khan:

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी और पत्नी बुशरा बीबी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता जताई है। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान ने अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट, फेडरल संवैधानिक कोर्ट और इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने अपने जीवन और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बताते हुए मेडिकल स्थिति पर ध्यान देने की अपील की है।

Imran Khan: इमरान खान ने चिट्ठी में क्या कहा?

इमरान खान ने अपने पत्र में कहा है कि उनके जीवन और स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। उन्होंने अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों से अपनी मेडिकल स्थिति पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी बुशरा बीबी की स्वास्थ्य स्थिति का मुद्दा भी उठाया है।

Imran Khan: बुशरा बीबी ने अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की

दूसरी ओर, बुशरा बीबी ने अपने वकीलों के माध्यम से इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराए जाने की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान में इमरान खान और उनकी पत्नी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

आंखों के इलाज के लिए अस्पताल लाए गए थे इमरान खान

इमरान खान को 10 और 11 नवंबर की रात इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल लाया गया था। प्रशासन के मुताबिक, वहां उनकी मेडिकल जांच की गई और आंखों के इलाज से संबंधित फॉलो-अप भी किया गया।

पाकिस्तान सरकार ने इलाज में लापरवाही से किया इनकार

पाकिस्तान सरकार लगातार दावा करती रही है कि इमरान खान को जेल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री की दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (CRVO) की समस्या थी और उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया। सरकार ने उपचार में किसी तरह की कमी होने के आरोपों से इनकार किया है।

यह भी पढ़े- IND vs NZ: सीरीज जीतकर भी क्यों परेशान हैं गौतम गंभीर? रवि शास्त्री ने भी जताई चिंता

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू

Imran Khan:

Imran Khan: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते आतंकवादी हमलों के बीच रविवार को इमरजेंसी लागू करने का ऐलान किया गया। इस फैसले के साथ ही जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार बर्खास्त हो गई। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संविधान के अनुच्छेद 232(1) और 234(1) के तहत आपातकाल की घोषणा की।

Imran Khan: राष्ट्रपति शासन लागू, मुख्यमंत्री समेत कई पदाधिकारी हटेंगे-

राष्ट्रपति की घोषणा के मुताबिक, खैबर-पख्तूनख्वा में बढ़ते आतंकवादी हमलों और संवैधानिक व्यवस्था ठप होने के कारण यह कदम उठाया गया है। आपातकाल के तहत मुख्यमंत्री, प्रांतीय मंत्रियों, सलाहकारों, विशेष सहायकों और महाधिवक्ता को तत्काल अपने पद छोड़ने होंगे। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला जा रहा है। आफरीदी लगातार इमरान खान की रिहाई और उन्हें इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। यह मार्च 4 अक्टूबर को लक्की मरवत से शुरू हुआ था और अब तक प्रांत के कई जिलों से गुजर चुका है।

Imran Khan: इस्लामाबाद तक मार्च ले जाने की थी योजना-

इमरान खान की पार्टी PTI ने शुरुआत में इस विरोध मार्च को इस्लामाबाद तक ले जाकर धरना देने की योजना बनाई थी। हालांकि, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि प्रदर्शनकारियों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शहबाज शरीफ की बैठक में लिया गया फैसला-

आपातकाल की घोषणा से पहले रविवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक के बाद संघीय मंत्रिमंडल ने खैबर-पख्तूनख्वा में आपातकाल लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बैठक में प्रांत की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। इसके बाद आपातकाल लागू करने का फैसला सामने आया, जिससे इमरान खान की PTI को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

यह भी पढ़े- यूपी कांग्रेस में फूट की चर्चा तेज, नई अध्यक्ष “आराधना” के आते ही पूर्व अध्यक्ष “अजय राय” के समर्थकों में क्यों चले जूते-चप्पल?

छह डॉक्टरों ने की इमरान खान की मेडिकल जांच, फिर जेल वापसी; आखिर उनकी सेहत पर क्यों टिकी हैं सबकी नजरें?

इमरान खान के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से अदियाला जेल वापस भेज दिया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम ने उनकी जांच की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। सरकार जरूरत पड़ने पर विदेश में इलाज पर विचार करेगी।

जेल में बंद इमरान खान को PAK सुप्रीम कोर्ट से राहत, अस्पताल भेजने का आदेश

Imran Khan:

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें जेल से एक निजी अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और उनके परिवार की ओर से लंबे समय से उनके इलाज … Read more