IND vs WI 3rd T20I: फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, इंदौर की पाटा पिच पर बल्लेबाजों की रहेगी मौज!

 IND vs WI:

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर बारिश हुई थी और 500 से ज्यादा रन बने थे। अब इंदौर की पाटा पिच को देखते हुए एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में फैंस की नजरें दोनों टीमों के बल्लेबाजों पर रहेंगी।

IND vs WI: इंदौर की पाटा पिच पर बल्लेबाजों को मिलेगा सपोर्ट-

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, जिसके कारण बल्लेबाजों के लिए चौके-छक्के लगाना आसान हो जाता है। इसके अलावा, यहां की पिच भी बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यही वजह है कि इस मैदान पर अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। इंदौर में अब तक 4 T20I मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 3 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। इस मैदान पर औसत स्कोर करीब 200 रन बताया जाता है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने के अच्छे मौके हो सकते हैं।

IND vs WI: पिछले मुकाबले में बने थे 500 से ज्यादा रन-

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पिछला मुकाबला रांची में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह वेस्टइंडीज के T20I इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज बताया गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और कुल स्कोर 500 रन के पार पहुंच गया था।

भारत और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल-

भारत और वेस्टइंडीज, दोनों के पास विस्फोटक बल्लेबाजों की मजबूत लाइनअप है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच और छोटी बाउंड्री को देखते हुए बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे। अगर दोनों टीमें अपनी बल्लेबाजी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करती हैं, तो इस मुकाबले में भी 500 से ज्यादा रन बन सकते हैं। हालांकि, वास्तविक स्कोर पिच की स्थिति, गेंदबाजों के प्रदर्शन और मैच के हालात पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़े- जंतर-मंतर पर खबर इंडिया की रिपोर्टिंग टीम ने BBC को किया एक्सपोज

IND vs WI: दूसरे टी-20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, कप्तान-कोच को लेना होगा फैसला

IND vs WI:

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले मुकाबले के बाद सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग-11 को लेकर अहम फैसले होंगे। टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ उतरना चाहेगी, जिसके चलते 4 खिलाड़ियों को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को करना पड़ सकता है इंतजार-

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहले टी-20 मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था। दूसरे मुकाबले में भी उनके प्लेइंग-11 में शामिल होने की संभावना कम नजर आ रही है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी को एक और मौका दिया जा सकता है। ऐसे में वैभव को आखिरी के दो टी-20 मुकाबलों में मौका मिलने का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, पहले टी-20 में संजू सैमसन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

IND vs WI: नीतीश कुमार रेड्डी भी रह सकते हैं बाहर-

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी पहले टी-20 में खेलने का मौका नहीं मिला था। टीम इंडिया फिलहाल स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर के साथ मैदान पर उतर रही है। पहले मुकाबले में नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकती है और नीतीश कुमार रेड्डी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है।

रवि बिश्नोई को नहीं मिलेगा मौका-

स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को भी पहले टी-20 की प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया था। एशियन गेम्स 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। फिलहाल टीम में कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिल रहा है। ऐसे में दूसरे टी-20 में भी रवि बिश्नोई को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को करना होगा इंतजार-

मयंक यादव को पहले टी-20 मुकाबले में खेलने का मौका मिला था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें सिर्फ एक मुकाबले के बाद बाहर नहीं करना चाहेगा। मयंक को दूसरे टी-20 में भी एक और मौका मिलने की संभावना है। ऐसी स्थिति में प्रिंस यादव को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। अगर मयंक दूसरे मुकाबले में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो प्रिंस यादव को आगे मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़े- सरकार के प्रमुख के तौर पर पीएम मोदी के 25 साल पूरे, जापान से नाइजीरिया तक नेताओं ने दी बधाई

IND vs WI: दूसरे ODI में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव की सलाह, आकाश चोपड़ा ने नमन धीर को बाहर करने को कहा

 IND vs WI:

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव की सलाह दी है।

IND vs WI: नमन धीर की जगह सिराज को खिलाने की सलाह-

आकाश चोपड़ा ने दूसरे वनडे के लिए नमन धीर की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि गुवाहाटी में ओस की संभावना को देखते हुए भारत को अपने गेंदबाजी विकल्प मजबूत रखने चाहिए। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वह नमन धीर के खिलाफ नहीं हैं और वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन फिलहाल वह पार्ट टाइम गेंदबाज हैं। ऐसे में उनकी जगह विशेषज्ञ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है।

IND vs WI: ‘नमन धीर से ज्यादा गेंदबाजी की उम्मीद नहीं’-

आकाश चोपड़ा के मुताबिक, गेंद गीली होने के बाद नमन धीर से बतौर गेंदबाज ज्यादा उम्मीद करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पास पहले से ही कई बल्लेबाजी विकल्प मौजूद हैं। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज टीम में मौजूद हैं। ऐसे में टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जगह विशेषज्ञ गेंदबाज को मौका दे सकती है।

सिराज के आने से मजबूत होगा गेंदबाजी आक्रमण-

आकाश चोपड़ा के सुझाए कॉम्बिनेशन में मोहम्मद सिराज के अलावा गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी विकल्प होंगे। वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की जिम्मेदारी होगी। चोपड़ा का मानना है कि इस संयोजन से भारतीय टीम के पास बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी पर्याप्त विकल्प मौजूद रहेंगे।

दूसरे वनडे के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, आकिब नबी और गुरनूर बरार।

यह भी पढ़े- IAS से राजनीति तक दिव्या मित्तल की पूरी कहानी, क्यों छोड़ी नौकरी, किसके साथ उतरेंगी और क्या है UP प्लान?

IND vs WI: विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों से भारत की धमाकेदार जीत

IND vs WI:

IND vs WI: भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 296 रन का लक्ष्य 41.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

IND vs WI: रोहित शर्मा ने दी दमदार शुरुआत-

296 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। पावरप्ले के बाद रोहित शर्मा कैच आउट हो गए। उन्होंने 35 गेंदों पर 32 रन बनाए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ पारी को संभाला और दोनों ने मिलकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

IND vs WI: शुभमन गिल ने जड़ा वनडे करियर का 10वां शतक-

कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 10वां शतक पूरा किया। गिल ने 108 गेंदों पर 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 110 रन बनाए। गिल और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 132 गेंदों पर 151 रन की शानदार साझेदारी हुई। शतक पूरा करने के बाद गिल कैच आउट हो गए।

विराट कोहली ने ठोका 55वां वनडे शतक-

विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 55वां शतक पूरा किया। उन्होंने 74 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की। खास बात यह रही कि कोहली ने अपनी फिफ्टी और सेंचुरी दोनों छक्के के साथ पूरी की। कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने 41.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली के 10 वनडे शतक-

इस शतक के साथ विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे शतकों की संख्या 10 कर ली। किसी एक टीम के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा वनडे शतक अब श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 10-10 हैं।

कोहली के सबसे तेज वनडे शतक-

विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ 74 गेंदों में लगाया गया शतक उनके वनडे करियर का तीसरा सबसे तेज शतक है। उनके सबसे तेज वनडे शतकों में 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में 52 गेंदों और नागपुर में 61 गेंदों में लगाए गए शतक शामिल हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में कोहली का बड़ा रिकॉर्ड-

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली 60 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंच गए हैं। कोहली ने यह उपलब्धि 338 पारियों में हासिल की है, जबकि सचिन ने 538 पारियों में 60 शतक लगाए थे।

यह भी पढ़े- Maggi packet worms: मैगी के पैकेट में कीड़े मिलने का दावा, नेस्ले इंडिया ने दी सफाई

IND vs WI: वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में ये भारतीय खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर

IND vs WI:

IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे श्रृंखला 27 सितंबर 2026 से होगी। यह सीरीज भारत के मिशन वर्ल्ड कप 2027 का अहम हिस्सा है। सभी की नजरें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली पर रहेंगी कि कैसे ये दोनों विंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, इस सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट में किन महारथियों ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप फाइव बल्लेबाजों की सूची में भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली का नाम नहीं है।

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज वनडे में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

IND vs WI:

भारत-विंडीज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम पहले स्थान पर है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 मैचों की 35 पारियों में 35 छक्के जड़े हैं। रोहित के अलावा टॉप फाइव बल्लेबाजों में गॉर्डन ग्रीनिज, क्रिस गेल (यूनिवर्सल बॉस), मार्लन सैमुअल्स और कीरन पोलार्ड का नाम आता है।

IND vs WI: भारत vs वेस्टइंडीज वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-
रैंक बल्लेबाज मैच पारी छक्के
1 रोहित शर्मा 37 35 35
2 गॉर्डन ग्रीनिज 24 23 33
3 क्रिस गेल 41 41 29
4 मार्नल सैमुअल्स 44 44 29
5 कीरोन पोलार्ड 20 19 28
रोहित 12000 रनों से मात्र एक शतक दूर

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12000 रनों के आंकड़े से मात्र 105 रन दूर हैं। वनडे क्रिकेट में रोहित ने 288 वनडे मैचों में 11895 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में 12000 रनों के आंकड़े को छूने का रोहित के पास सुनहरा मौका है। इसके अलावा बेहतरीन ओपनर वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने के लिए रोहित को 135 रनों की आवश्यकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, गुडाकेश मोती।

यह भी पढ़े- सपा-कांग्रेस से अलग राह पर छोटे दल, चंद्रशेखर से ओवैसी तक यूपी 2027 के लिए क्या है बड़ा प्लान

रो-को कर रहे हैं मिशन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी, भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में मचाएंगे धूम

IND vs WI:

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा। जानकारी के अनुसार यह सीरीज भारतीय टीम के मिशन वर्ल्ड कप 2027 का अहम हिस्सा है। सभी की नजरें भारत के दोनों पर रहेंगी कि कैसे चेंज मास्टर विंटेज विराट कोहली और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस श्रृंखला में प्रदर्शन करेंगे। कुछ दिनों पहले यह अफवाहें आ रही थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज रोहित की आखिरी वनडे सीरीज है। लेकिन इंग्लैंड के विरुद्ध खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 138 रन की शतकीय पारी खेलकर सभी के मुंह पर ताले लगा दिए और अब रोहित की नजरें वेस्टइंडीज वनडे सीरीज पर हैं।

IND vs WI: कब वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए होगा टीम इंडिया का ऐलान-

बात करें वेस्टइंडीज वनडे श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो सकता है। टीम में प्लेयर्स के चयन प्रक्रिया के लिए भारतीय चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर इस दिन बैठक करेंगे और टीम की घोषणा करेंगे। वहीं टीम की कप्तानी की बात करें तो शुभमन गिल भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है क्योंकि 17 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 का आगाज होगा। इसी वजह से कई खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे।

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल-

27 सितंबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच

30 सितंबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच

3 अक्टूबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत की संभावित प्लेइंग XI-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर/उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी/प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI-

ब्रैंडन किंग, एविन लुईस/तेगनारायण चंद्रपॉल, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड/गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ/जेडन सील्स।

यह भी पढ़े- मैं MP का मुख्यमंत्री हूं, अभिजीत दिपके के CM लेटरहेड पर फर्जी इस्तीफे पर बवाल, FIR की तैयारी?