भारत-चीन अधिकारियों की बीजिंग में बड़ी बैठक, सीमा विवाद और शांति बनाए रखने पर अहम चर्चा

भारत-चीन सीमा मामलों पर बीजिंग में उच्चस्तरीय बैठक

बीजिंग में भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। दोनों देशों ने सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने, आपसी संवाद मजबूत करने और भविष्य में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठक में सीमा प्रबंधन, नदियों से जुड़े मुद्दों और अगली विशेष प्रतिनिधि वार्ता की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।