बिना रिटन एग्जाम और इंटरव्यू दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, IOCL ने जारी की अप्रेंटिसशिप भर्ती

IOCL Apprentice Recruitment 2026:

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ला रहा है सरकारी नौकरी करने का मौका। अगर आप बिना कोई गवर्नमेंट रिटन एग्जाम या इंटरव्यू दिए सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो बिल्कुल देरी न करें। अभी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारी प्राप्त करें। सूत्रों के अनुसार IOCL ने अप्रेंटिसशिप भर्ती घोषित की है। इस भर्ती के माध्यम से कंपनी मार्केटिंग में ट्रेड के लिए टेक्नीशियन ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप पर युवाओं को हायर कर रही है।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: कहां-कहां होगा IOCL का अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम-

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) अपने अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों में स्थित अपनी कंपनी की लोकेशन में शुरू करने जा रही है। जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उन्हें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुभवी स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: जाने IOCL द्वारा अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 में कितनी सीटें मिलेंगी-
राज्यडिसिप्लीनवैकेंसी
दिल्लीटेक्नीशियन10
दिल्लीट्रेड अप्रेंटिसशिप10
दिल्लीग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप20
दिल्लीट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO10
हरियाणाटेक्नीशियन12
हरियाणाट्रेड अप्रेंटिसशिप10
हरियाणाग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप8
हरियाणाट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO7
पंजाबटेक्नीशियन27
पंजाबट्रेड अप्रेंटिसशिप10
पंजाबग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप12
पंजाबट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO8
हिमाचल प्रदेशटेक्नीशियन8
हिमाचल प्रदेशट्रेड अप्रेंटिस4
हिमाचल प्रदेशग्रेजुएट अप्रेंटिस5
हिमाचल प्रदेशट्रेड अप्रेंटिस DEO5
चंडीगढ़टेक्नीशियन2
चंडीगढ़ट्रेड अप्रेंटिस1
चंडीगढ़ग्रेजुएट अप्रेंटिस15
चंडीगढ़ट्रेड अप्रेंटिस DEO12
जम्मू और कश्मीरटेक्नीशियन7
जम्मू और कश्मीरट्रेड अप्रेंटिस4
जम्मू और कश्मीरग्रेजुएट अप्रेंटिस5
जम्मू और कश्मीरट्रेड अप्रेंटिस DEO4
राजस्थानटेक्नीशियन26
राजस्थानट्रेड अप्रेंटिस22
राजस्थानग्रेजुएट अप्रेंटिस16
राजस्थानट्रेड अप्रेंटिस DEO12
उत्तर प्रदेशटेक्नीशियन54
उत्तर प्रदेशट्रेड अप्रेंटिस37
उत्तर प्रदेशग्रेजुएट अप्रेंटिस20
उत्तर प्रदेशट्रेड अप्रेंटिस DEO10
उत्तराखंडटेक्नीशियन10
उत्तराखंडट्रेड अप्रेंटिस6
उत्तराखंडग्रेजुएट अप्रेंटिस3
उत्तराखंडट्रेड अप्रेंटिस DEO1
कुल433
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा मंथली स्टाइपेंड-

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की अप्रेंटिसशिप भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट 1961 और अप्रेंटिस रूल्स 1992 के तहत मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। कंपनी ने स्टाइपेंड राशि की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके अलावा (IOCL) द्वारा अन्य दूसरे खर्चों के लिए ₹2500 अलग से दिए जाएंगे।

कहां से करें आवेदन-

ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन NAPS और NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई) और ट्रेड अप्रेंटिस (डाटा एंट्री ऑपरेटर) के लिए apprenticeshipindia.gov.in पर आवेदन करना होगा। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थी 6 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अभ्यर्थी केवल एक पोस्ट के लिए ही आवेदन करने के योग्य हैं। एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, 98 लोगों की बची जान; गर्भवती महिला समेत कई लोगों का रेस्क्यू