ईरान-इजरायल युद्ध ने बढ़ाया वैश्विक तनाव, खाड़ी देशों से लगातार बात कर रहे PM मोदी

मिडिल ईस्ट इस वक्त भीषण युद्ध की आग में झुलस रहा है। इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर बड़े हमले कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। इसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक बुलाई।

ईरान-इज़रायल तनाव का सूरत पर असर, हजारों करोड़ का निर्यात दांव पर

ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब सीधे भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। खासकर सूरत की टेक्सटाइल और डायमंड इंडस्ट्री, जिन्हें देश की आर्थिक रीढ़ माना जाता है। व्यापारियों का कहना है कि अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहे, तो वर्कफोर्स में कटौती की नौबत आ सकती है। फिलहाल होली के चलते करीब 25 प्रतिशत मजदूर अपने गांव गए हुए हैं।

अमेरिका की फौज ने ईरान पर हमला कर दिया!

ईरान पर हमला इजरायल और अमेरिका ने शुरू कर दिया है। बदले में ईरान ने भी जवाबी हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में ईरान के आर्मी जनरल को मार दिया गया है। ईरान और अमेरिका के बीच गुरुवार को ओमान की मध्यस्थता में जिनेवा में बातचीत हुई, जो बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। ऐसे में मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं।