जयपुर में आज बड़ा अतिक्रमण हटाने का अभियान: मंदिर, मस्जिद और मजार के अवैध हिस्से हटेंगे
जयपुर के मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन आज बड़ा बुलडोजर अभियान चलाएगा। इस दौरान पांच धार्मिक स्थलों समेत कई अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल, ड्रोन निगरानी और इंटरनेट प्रतिबंध लागू किए गए हैं।