जमुई वायरल वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, नाबालिग की पहचान उजागर करने पर 120 प्रोफाइल के खिलाफ केस

जमुई वीडियो केस में 120 प्रोफाइल पर केस

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़िता की पहचान उजागर करने पर साइबर थाने में केस दर्ज हुआ। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के करीब 120 प्रोफाइल धारकों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।