चार राज्यों के एमएलसी चुनाव नतीजों का विश्लेषण, जानें बीजेपी और विपक्ष के लिए क्या हैं सियासी मायने

चार राज्यों के एमएलसी नतीजों के सियासी मायने

देश के चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनाव में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने चार और सपा ने दो सीटें जीतीं। बिहार में जन सुराज ने पहली जीत दर्ज की, जबकि कर्नाटक में BJP-JD(S) गठबंधन ने चारों सीटें जीतीं। महाराष्ट्र में मतगणना जारी रही।