JPSC परीक्षा में धांधली की जांच में ED की एंट्री, आरोपियों के पैसों और कमाई के स्रोत की होगी जांच
JPSC की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच अब ED करेगी। एजेंसी ने ECIR दर्ज कर आरोपियों के पैसों और आय के स्रोत की जांच शुरू कर दी है। मामले में JPSC के तीन सदस्यों और चेयरमैन के इस्तीफे भी चर्चा में हैं।