काँग्रेस विधायक के अनशन से सियासत में हलचल, मोहन यादव का कैलारस शक्कर कारखाना शुरू करने का ड्राफ्ट तैयार

एमपी के मुरैना में कैलारस शक्कर कारखाना लंबे समय से बंद है। विधायक पंकज उपाध्याय के आमरण अनशन और किसानों के आंदोलन के बाद सरकार सक्रिय हुई है। अब MSME विभाग बड़े शक्कर मिल संचालकों से EOI लेकर कारखाना दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। साथ ही अतिरिक्त जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।