जिस कन्नौज से सांसद हैं अखिलेश यादव, वहां सपा ने भंग की पूरी कार्यकारिणी, पीडीए सम्मेलन में जुटी थी कम भीड़
समाजवादी पार्टी ने कन्नौज में जिलाध्यक्ष कलीम खान समेत जिला कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया है। पीडीए सम्मेलन में खाली कुर्सियों और नेताओं के बीच गुटबाजी को इस कार्रवाई की संभावित वजह माना जा रहा है। अब नई कार्यकारिणी के गठन पर सबकी नजर है।