कोलकाता में 200 साल पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा, महिला की मौत: 19 लोग मलबे में फंसे
कोलकाता में भारी बारिश के बाद करीब 200 साल पुरानी इमारत का हिस्सा गिर गया। हादसे में उर्मिला शॉ की मौत हो गई, जबकि 19 लोग मलबे में फंस गए। प्रशासन, अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।