लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस: सीएम मोहन यादव ने अपने पास रखा, अब सिर्फ आनंद विभाग संभालेंगे

सीएम ने लिया पशुपालन विभाग का प्रभार

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया है। अब यह विभाग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेगा। सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस फैसले के पीछे गोशालाओं के लिए जमीन आवंटन को लेकर उठे विवाद को वजह माना जा रहा है।