ग्रेट खली ने तहसीलदार पर लगाए करोड़ों के जमीन घोटाले के आरोप, सरकार से जांच की मांग

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके पहलवान ग्रेट खली (दिलीप सिंह राणा) ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में राजस्व विभाग के एक तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खली ने कहा कि पीड़ितों के पास जमीन से जुड़े दस्तावेज मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद तहसीलदार उन्हें एक्स-पार्टी बताकर या उनकी जमीन कहीं और होने का दावा कर बेदखल कर रहा है।