घरेलू विवाद में मां ने मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या, लातूर में सनसनी
महाराष्ट्र के लातूर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपनी ही मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।