दिल्ली की संजय झील को मिलेगा नया जीवन, एलजी ने दिए बड़े निर्देश; 5,000 पेड़ लगाने की तैयारी
पूर्वी दिल्ली की पहचान मानी जाने वाली संजय झील को फिर से जीवंत बनाने की दिशा में काम तेज हो गया है। एलजी ने कहा कि संजय झील केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि दिल्ली की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है। इसके संरक्षण और विकास के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा।