कौशांबी में LPG टैंकर पलटने से भीषण हादसा, टोल प्लाजा पर लगी आग, 5 कर्मचारी झुलसे

कौशांबी LPG टैंकर हादसा, टोल प्लाजा में आग

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद पलट गया। गैस रिसाव से धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। हादसे में 5 टोल कर्मचारी झुलस गए, जबकि कई बाइक और कारें जलकर राख हो गईं।