350 करोड़ का जेट, 225 करोड़ का हेलिकॉप्टर और रनवे पर 400 करोड़ तक खर्च… क्या है मध्य प्रदेश सरकार का पूरा प्लान?
मध्य प्रदेश सरकार का नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 कनाडा से भारत आ रहा है। इसकी अनुमानित डील 350 करोड़ रुपये की है। जेट के साथ पायलट ट्रेनिंग, डीजीसीए मंजूरी, रनवे विस्तार और संचालन खर्च भी जुड़े हैं। सरकार का लक्ष्य किराये के विमानों पर होने वाले खर्च को कम करना है।