अब बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का भौकाल, 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’

वेब सीरीज़ से फिल्म तक

लोकप्रिय वेब सीरीज़ मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में दस्तक देने जा रही है। चार सितंबर दो हजार छब्बीस को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सत्ता, बदला और हिंसा से भरी वही पुरानी कहानी नए अंदाज़ में दिखाई जाएगी।

OTT से सिनेमाघर तक पहुंचेगा ‘मिर्जापुर’, फिल्म की शूटिंग पूरी

‘मिर्जापुर’ उन चुनिंदा वेब सीरीज़ में शामिल है, जिसने ओटीटी की दुनिया में आते ही अपनी अलग पहचान बना ली थी। गालियों, सत्ता की जंग, खून-खराबे और यादगार किरदारों के दम पर यह सीरीज़ देखते ही देखते एक कल्ट फेनोमेनन बन गई। ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसके बाद इसे Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स का फोकस साफ है, पहले बड़े पर्दे पर धमाका, फिर ओटीटी पर दर्शकों तक पहुंच।