मध्य प्रदेश में मूंग किसानों को बड़ी राहत, अब 60% उपज MSP पर खरीदेगी सरकार

एमपी में मूंग किसानों को राहत, 60% उपज MSP पर खरीदी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की मांग मानते हुए मूंग की 60 प्रतिशत उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला किया है। साथ ही स्लॉट बुकिंग और उपार्जन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है तथा खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित कर दी गई है।