नासिक के सोमथाना घाट में पलटी लग्जरी बस, एक यात्री की मौत, पांच गंभीर घायल

नासिक बस हादसा: 1 यात्री की मौत, 5 घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले के सोमथाना घाट में एक प्राइवेट लग्जरी बस पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।