तेज प्रताप यादव का नया दांव, संगठन में किया बड़ा बदलाव

TEJ PRATAP NEWS

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। तेज प्रताप यादव इससे पहले ही साफ कर चुके हैं कि जनशक्ति जनता दल अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगी। पार्टी देश के अलग-अलग राज्यों में अपनी मजबूत राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। इस दौरान उन्होंने अपनी पारंपरिक हसनपुर सीट छोड़कर महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया,

प्रशांत किशोर–प्रियंका गांधी मुलाकात, क्या कांग्रेस की रणनीति बदलने वाला है यह संकेत?

BIHAR

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर दिल्ली दौरे पर गए और लौटने से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से बंद कमरे में मुलाकात की। यह बैठक करीब दो घंटे चली। “कांग्रेस 2026 के पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।”, 4 दिसंबर: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, “पार्टी नेतृत्व का फैसला है कि कांग्रेस यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव की भी तैयारी उसी दिशा में है।” फिलहाल कांग्रेस और प्रशांत किशोर की यह मुलाकात शुरुआती है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने बड़े हो सकते हैं।