Opinion: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में धांधलियों का आरोप लगाते हुए पिछले कई दिनों से चुनाव आयोग के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। वे मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। अब 1 नवंबर को वे दिल्ली के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने व्यापारियों की अपील तक अनसुनी कर दी, लेकिन इसी बीच कर्नाटक के मंत्री कैबिनेट सतीश जारकीहोली ने उन्हें और उनके साथ अभियान में उतरे तमाम नेताओं को असहज कर दिया है।मंत्री ने एक तरह से चुनाव आयोग की प्रक्रिया को क्लीन चिट देकर राहुल गांधी की मुहिम को जोर का झटका दे दिया है।मंत्री जारकीहोली के अनुसार कर्नाटक में एसआईआर का काम बिल्कुल सही तरीके से पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि SIR के बाद कर्नाटक में मतदाता सूची से करीब 99.32 लाख (लगभग 1 करोड़) नाम हटाए गए हैं, जिसमें मृत, एक से अधिक जगह नाम दर्ज (डुप्लीकेट) या दूसरे स्थान पर जा चुके (शिफ्टेड) लोग शामिल थे। उनका मानना है कि कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं की सजगता और कार्यकर्ताओं को दी गई ट्रेनिंग का ही असर था कि राज्य में SIR प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई।ऐसा दूसरे राज्यों में भी होना चाहिए था।
राहुल गांधी से कैसे चूक हो गई?








