गाजियाबाद में दर्दनाक घटना: बेटे ने लगाई छलांग, घर में मां का शव मिला

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुणपुरम सोसाइटी में एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 40 वर्षीय राजबीर सिंह ने 13वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी, जबकि उनके फ्लैट के अंदर उनकी 70 वर्षीय मां सतनाम कौर मृत पाई गईं। पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:50 बजे डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

मिडिल ईस्ट तनाव पर पीएम मोदी एक्टिव, ओमान और मलेशिया के नेताओं से की अहम बातचीत

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत की कूटनीति लगातार एक्टिव नजर आ रही है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं। खाड़ी में संघर्ष शुरू होने के बाद से पीएम मोदी कई देशों के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं।

ओमान ने पीएम मोदी को दिया ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’, विदेश यात्रा में रचा कूटनीतिक उपलब्धियों का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं लगातार भारत की कूटनीतिक ताकत को नई पहचान दिला रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन और इथियोपिया का दौरा कर चुके हैं। ओमान, भारत का खाड़ी क्षेत्र में सबसे पुराना रक्षा साझेदार है और दोनों देश रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

तीन देशों की इस यात्रा में क्या नया संदेश देंगे पीएम मोदी?

PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 18 दिसंबर 2025 तक जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। यात्रा की शुरुआत 15-16 दिसंबर को जॉर्डन से होगी। यह दौरा जॉर्डन के शाह अब्दुल्लाह द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर हो रहा है। दूसरा पड़ाव 16-17 दिसंबर को इथियोपिया होगा। यह प्रधानमंत्री मोदी का इथियोपिया का पहला आधिकारिक दौरा है।