ओमान के पास तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, समुद्र में लगी भीषण आग; अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ी चिंता

ओमान के पास तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक

ओमान के पास एक तेल टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई। घटना अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हुई, जिससे समुद्री सुरक्षा, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर नई चिंताएं बढ़ गई हैं। जांच एजेंसियां हमले के जिम्मेदारों की तलाश में जुटी हैं।

ओमान के पास अमेरिकी कार्रवाई में 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध

ओमान तट के पास हुए अमेरिकी सैन्य अभियान में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। यह पहला मौका है जब भारत ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि ओमान के पास अमेरिकी कार्रवाई में भारतीय नागरिक प्रभावित हुए हैं और तीन लोगों की जान गई है।

ओमान तट पर हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने अमेरिका के सामने दर्ज कराया कड़ा विरोध

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरा गई है। ओमान के तट के पास एक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही सबसे प्रभावी रास्ता है।

गाजियाबाद में दर्दनाक घटना: बेटे ने लगाई छलांग, घर में मां का शव मिला

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुणपुरम सोसाइटी में एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 40 वर्षीय राजबीर सिंह ने 13वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी, जबकि उनके फ्लैट के अंदर उनकी 70 वर्षीय मां सतनाम कौर मृत पाई गईं। पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:50 बजे डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

मिडिल ईस्ट तनाव पर पीएम मोदी एक्टिव, ओमान और मलेशिया के नेताओं से की अहम बातचीत

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत की कूटनीति लगातार एक्टिव नजर आ रही है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं। खाड़ी में संघर्ष शुरू होने के बाद से पीएम मोदी कई देशों के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं।

ओमान ने पीएम मोदी को दिया ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’, विदेश यात्रा में रचा कूटनीतिक उपलब्धियों का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं लगातार भारत की कूटनीतिक ताकत को नई पहचान दिला रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन और इथियोपिया का दौरा कर चुके हैं। ओमान, भारत का खाड़ी क्षेत्र में सबसे पुराना रक्षा साझेदार है और दोनों देश रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

तीन देशों की इस यात्रा में क्या नया संदेश देंगे पीएम मोदी?

PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 18 दिसंबर 2025 तक जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। यात्रा की शुरुआत 15-16 दिसंबर को जॉर्डन से होगी। यह दौरा जॉर्डन के शाह अब्दुल्लाह द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर हो रहा है। दूसरा पड़ाव 16-17 दिसंबर को इथियोपिया होगा। यह प्रधानमंत्री मोदी का इथियोपिया का पहला आधिकारिक दौरा है।