ईरान-इजरायल तनाव का असर भारत पर, सरकार अलर्ट मोड में; ऊर्जा और जरूरी सामानों की सप्लाई पर खास नजर

पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। हालात को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से सामूहिक भागीदारी की अपील की है।

कुवैत पर ईरानी हमला: पानी के प्लांट पर स्ट्राइक, आम लोगों पर गहराता संकट

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब खाड़ी देशों के लिए भी बड़ा खतरा बनती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही खाद्य संकट को लेकर चेतावनी दी है।

ईरान युद्ध पर ट्रम्प की कड़ी चेतावनी, ईरान पर और बड़े हमले संभव, समझौता नहीं हुआ तो “पाषाण युग” में भेजने की धमकी

ट्रम्प की चेतावनी: ईरान पर बड़ा हमला संभव

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान की मिसाइल और नौसेना को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समझौता नहीं हुआ तो आने वाले हफ्तों में अमेरिका हमले और तेज कर सकता है।

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान से बातचीत जारी, कुवैत में हमले में भारतीय कर्मचारी की मौत से बढ़ा तनाव

खाड़ी तनाव के बीच ट्रंप का बयान

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ट्रंप ने दावा किया कि ईरान से बातचीत चल रही है। वहीं कुवैत में बिजली संयंत्र पर हुए हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया।

इस्लामाबाद में इस्लामिक देशों की बड़ी बैठक, ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव पर होगा मंथन

इस्लामाबाद में इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस्लामिक देशों की एक अहम बैठक होने जा रही है। इस्लामाबाद में होने वाली यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में हालात काफी संवेदनशील हैं।

एर्दोगन का बड़ा बयान, इजरायल-ईरान जंग की कीमत पूरी मानवता चुका रही

रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग को लेकर कड़ा बयान दिया है। एर्दोगन ने कहा कि बम और मिसाइलें एक दिन शांत हो जाएंगी, लेकिन पड़ोसी और भाई होने के नाते लोगों को फिर एक-दूसरे के साथ ही जीना होगा।

ईरान पर अमेरिका का बड़ा दावा! 10 हजार ठिकानों पर बरसाए बम, 92% जहाज तबाह

इस्फहान में बड़े धमाके

ईरान-इजरायल युद्ध के 27वें दिन इजरायल ने ईरान के इस्फहान क्षेत्र में बड़े हमले किए। सैन्य ठिकानों और औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। वहीं खाड़ी देशों में ड्रोन हमलों से तनाव बढ़ गया और कुवैत हवाई अड्डे पर आग लग गई।

ईरान-इजराइल जंग का 27वां दिन: 5 देशों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की मिली अनुमति, अमेरिका का F-18 जेट गिराने का दावा

अमेरिका-ईरान इजराइल युद्ध की अपडेट

अमेरिका-ईरान-इजराइल युद्ध का 27वां दिन है। ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी। तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को 15 पॉइंट्स का प्लान भेजा।

युद्ध का 25वां दिन! ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें, IDF ने नागरिकों को किया सतर्क

ईरान-इजरायल युद्ध का 25वां दिन

25वें दिन संघर्ष और तेज हो गया। ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमला किया, ऊर्जा ढांचे पर एयरस्ट्राइक हुई और सऊदी अरब ने कई ड्रोन मार गिराए। मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

नेतन्याहू की वैश्विक अपील, ‘ईरान सिर्फ इजरायल नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा’, दुनिया से साथ आने की अपील

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दुनिया से की अपील

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दुनिया के नेताओं से ईरान के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईरान नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है और यह पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।