भारत-अमेरिका रिश्तों में नई मजबूती, मार्को रूबियो ने PM मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता

भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार मजबूत होते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पहले से ज्यादा गहरी हो रही है। बता दें कि Kolkata पहुंचने के बाद मार्को रूबियो ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत की। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

ईरान पहुंचे पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर, युद्ध रोकने की कोशिशें तेज

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अब कई देशों ने कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं। मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत पर टिकी है।

PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने रिश्तों को दिया नया आयाम, आतंकवाद से लेकर इनोवेशन तक हुई बड़ी बात

India/italy: रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के बीच हुई मुलाकात ने भारत-इटली संबंधों को नई ऊंचाई दे दी। संयुक्त प्रेस बयान में दोनों नेताओं ने आतंकवाद, रणनीतिक साझेदारी, इनोवेशन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल … Read more

ओस्लो में बोले पीएम मोदी- युद्ध नहीं, संवाद से आएगी शांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के तहत सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे। यहां उन्होंने नॉर्वे के प्रधानमंत्री Jonas Gahr Støre के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। करीब 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा मानी जा रही है।

ईरान का बड़ा बयान, भारत की भूमिका पर भरोसा; होर्मुज और परमाणु मुद्दे पर खुलकर बोले अराघची

नई दिल्ली दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत के साथ संबंधों को लेकर अराघची ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट में भारत की किसी भी रचनात्मक भूमिका का ईरान स्वागत करेगा।

मोदी-ट्रंप के बीच 40 मिनट फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका संबंधों और वैश्विक तनाव पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। इससे पहले 24 मार्च को भी पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

ईरान-अमेरिका वार्ता पर सस्पेंस, शर्तें पूरी होने से पहले नहीं होगी बातचीत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच संभावित वार्ता को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस अहम बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडी वेंस करेंगे। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे।

गाजियाबाद में दर्दनाक घटना: बेटे ने लगाई छलांग, घर में मां का शव मिला

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुणपुरम सोसाइटी में एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 40 वर्षीय राजबीर सिंह ने 13वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी, जबकि उनके फ्लैट के अंदर उनकी 70 वर्षीय मां सतनाम कौर मृत पाई गईं। पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:50 बजे डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

मिडिल ईस्ट तनाव पर पीएम मोदी एक्टिव, ओमान और मलेशिया के नेताओं से की अहम बातचीत

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत की कूटनीति लगातार एक्टिव नजर आ रही है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं। खाड़ी में संघर्ष शुरू होने के बाद से पीएम मोदी कई देशों के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं।

भारत से रिश्ते सुधारने में जुटा अमेरिका, ट्रंप ने नई दिल्ली भेजा कांग्रेस डेलीगेशन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त रुख के बाद अब अमेरिका ने संवाद का रास्ता चुना है। गौरतलब है कि भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव उस समय बढ़ा जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगा दिया था।