सीएम योगी आज फिरोजाबाद दौरे पर, 658 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिरोजाबाद के उसायनी गांव में जनसभा करेंगे। इस दौरान 658 करोड़ रुपये से अधिक की 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। साथ ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 568 लाभार्थियों को आवास की चाबी भी सौंपी जाएगी।