मर्यादा बनाम सियासत, संगम विवाद पर आमने-सामने योगी और अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा कि हर कोई शंकराचार्य नहीं हो सकता और न ही कोई व्यक्ति किसी भी पीठ का आचार्य बनकर माहौल खराब कर सकता है। यह विवाद प्रयागराज के संगम तट पर मौनी अमावस्या के दिन शुरू हुआ। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने समर्थकों के साथ रथ और पालकी से स्नान के लिए निकले थे, लेकिन भारी भीड़ का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें बैरियर पर रोक दिया।

नकली दरोगा जीशान जाकिर तमंचे के साथ गिरफ्तार

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली दरोगा के नाम से कुख्यात जीशान जाकिर को गिरफ्तार किया है। जीशान पर आरोप है कि वह अकबरपुर में दो पक्षों के झगड़े में तमंचा लहराकर लोगों को धमका रहा था। ACP राजकुमार मीणा ने बताया कि जीशान को अतीक अहमद के कुछ करीबी प्रॉपर्टी डीलरों का संरक्षण भी प्राप्त था।

माघ मेले की मौनी अमावस्या पर 4.52 करोड़ श्रद्धालुओं ने लिया पवित्र स्नान

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले का सबसे प्रमुख पर्व मौनी अमावस्या इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ मनाया गया। 7 सेक्टरों में विभाजित इस क्षेत्र में 25,000 से अधिक शौचालय और 3,500 सफाईकर्मी तैनात हैं। टेंट सिटी में छोटे काल के लिए कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ध्यान और योग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Magh Mela 2026: माघ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कड़ाके की ठंड में भी संगम में लग रही पवित्र डुबकी

संगम में आस्था और भक्ति का सैलाब

माघ मेले 2026 में प्रयागराज संगम पर लाखों श्रद्धालु पवित्र डुबकी के लिए पहुंचे। कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है। प्रशासन ने सुरक्षा, चेंजिंग रूम, रोशनी और चिकित्सा जैसी पूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती और अन्य संतों ने श्रद्धालुओं को माघ मास की पवित्रता और आध्यात्मिक महत्व बताया। रेलवे और यातायात व्यवस्थाओं की भी सराहना हुई।

प्रयागराज में फर्जी मेडिकल डिग्री फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने किया खुलासा

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र स्थित जीटीबी नगर में रहने वाले मोहम्मद तरुक ने फर्जी मेडिकल डिग्री और मार्कशीट बनाने का पूरा वर्कशॉप बना रखा था। STF ने आरोपी मोहम्मद तरुक के पास से कुल 65 फर्जी मेडिकल डिग्री और मार्कशीट बरामद की हैं।

महाकुंभ के बाद माघ मेला में भी छाए ‘दातून बॉय’ आकाश, थार और टीम के साथ मचाया भौकाल

महाकुंभ में दातून बेचकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘दातून बॉय’ आकाश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार आकाश प्रयागराज के माघ मेला में पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे हैं। आकाश यादव ने खुद बताया था कि वह घर पर बेरोजगार थे। मुंबई जाने से पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने महाकुंभ में बिना इन्वेस्टमेंट वाला बिजनेस करने का सुझाव दिया।