दिल्ली में पानी-सीवर चार्जेस पर बड़ी राहत, अब जरूरत के हिसाब से लगेगा शुल्क

दिल्ली सरकार ने पानी और सीवर इंफ्रास्ट्रक्चर चार्जेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब लोगों से शुल्क पूरे भवन या प्रिमाइसेस के आधार पर नहीं, बल्कि वास्तविक जल आवश्यकता के हिसाब से लिया जाएगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को पारदर्शी, आसान और राहतभरी प्रणाली देना है।