व्हे प्रोटीन या सोया? जानिए आपके लिए कौन-सा प्रोटीन पाउडर है सबसे बेहतर

Protein Powder:

Protein Powder: आजकल बाजार में कई तरह के प्रोटीन पाउडर उपलब्ध हैं, जिससे सही विकल्प चुनना आसान नहीं होता। अगर आपका लक्ष्य मसल्स बनाना, वर्कआउट के बाद रिकवरी करना या रोजाना प्रोटीन की जरूरत पूरी करना है, तो अलग-अलग प्रोटीन के बीच का अंतर समझना बेहद जरूरी है।

Protein Powder:  व्हे आइसोलेट: तेज रिकवरी के लिए बेहतरीन-

व्हे आइसोलेट दूध से तैयार किया जाता है, जिसमें फैट और लैक्टोज लगभग पूरी तरह हटा दिए जाते हैं। यह तेजी से पचता है और वर्कआउट के बाद मसल्स रिकवरी व ग्रोथ के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों के लिए भी यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

Protein Powder: व्हे कॉन्सन्ट्रेट: मसल्स बनाने का असरदार विकल्प-

व्हे कॉन्सन्ट्रेट भी दूध से तैयार होता है, लेकिन इसमें थोड़ा फैट और लैक्टोज मौजूद रहता है। यह भी एक कम्प्लीट प्रोटीन है और मसल्स बनाने में मदद करता है, हालांकि इसे पचने में व्हे आइसोलेट से थोड़ा अधिक समय लगता है।

केसीन: रातभर मसल्स रिकवरी में मददगार-

केसीन धीरे-धीरे पचने वाला प्रोटीन है, जो लंबे समय तक शरीर को अमीनो एसिड उपलब्ध कराता है। इसे रात में सोने से पहले या दो मील्स के बीच लेना बेहतर माना जाता है।

एग व्हाइट प्रोटीन: हाई क्वालिटी कम्प्लीट प्रोटीन-

अंडे के सफेद हिस्से से तैयार एग व्हाइट प्रोटीन शरीर को सभी जरूरी अमीनो एसिड प्रदान करता है और मसल्स रिकवरी में काफी प्रभावी माना जाता है।

प्लांट-बेस्ड प्रोटीन: वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए-

जो लोग डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करते, उनके लिए प्लांट-बेस्ड प्रोटीन अच्छा विकल्प है। इनमें पी प्रोटीन, सोया प्रोटीन और हेम्प प्रोटीन प्रमुख हैं।

पी प्रोटीन- पीले मटर से बनने वाला यह प्रोटीन आसानी से पचता है और मसल्स ग्रोथ में मदद करता है। यह एलर्जी की समस्या वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त माना जाता है।

सोया प्रोटीन- सोयाबीन से तैयार यह कम्प्लीट प्रोटीन मसल्स बनाने के साथ-साथ दिल की सेहत और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में भी मददगार माना जाता है।

हेम्प प्रोटीन- हेम्प प्रोटीन में प्रोटीन के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जिससे यह पोषण का अच्छा स्रोत बन जाता है।

आपके लिए कौन-सा प्रोटीन सही रहेगा-

वर्कआउट के बाद रिकवरी: व्हे प्रोटीन

रात में मसल्स रिकवरी: केसीन

डेयरी या अंडे से एलर्जी: पी प्रोटीन या सोया प्रोटीन

प्रोटीन के साथ अतिरिक्त पोषक तत्व: हेम्प प्रोटीन

इस बात का रखे ध्यान-

किसी भी सप्लीमेंट का सेवन शुरू करने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति और जरूरत के अनुसार डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना बेहतर होता है

यह भी पढ़े- Lock Upp: शो से बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर का पलटवार, अमीर-गरीब वाले बयान पर दी सफाई