आसाराम केस में अदालत का बड़ा फैसला: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद बरकरार, अब करना होगा सरेंडर
राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम की उम्रकैद की सजा कायम रखी। अदालत ने पीड़िता के आरोपों और साक्ष्यों को विश्वसनीय माना। वहीं, सह-आरोपी शिल्पी और शरतचंद को बरी कर दिया गया।