मुंबई-गोवा हाईवे पर खड़े डंपर से कार की टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत
रत्नागिरी के मुंबई-गोवा हाईवे पर खड़े डंपर से कार की जोरदार टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।