धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद बना हत्या की वजह, रिकवरी एजेंट की फ्लैट में हत्या

झारखंड के धनबाद जिले में एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इस मामले में एक लोन रिकवरी एजेंट की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।