रोहित पवार के PA की 12 वर्षीय बेटी की मौत: बारामती में नाले के पास मिला शव, घर से नाराज होकर निकली थी
पुणे के बारामती में NCP-SP विधायक रोहित पवार के PA की 12 वर्षीय बेटी का शव घर के पास नाले के किनारे मिला। मामूली विवाद के बाद बच्ची घर से निकली थी। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावनाओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।