गोवा में भूमि उपयोग विवाद, विधायक और ग्रामीणों पर पुलिस ने कार्रवाई की
उत्तरी गोवा के सेंट आंद्रे विधानसभा क्षेत्र के पालेम-सिरीदाओ गांव में भूमि उपयोग बदलने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। विधायक वीरेश बोरकर ने विवादित भूमि उपयोग योजना को रद्द करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।