POJK Protest: 53 मौतों के बाद भड़का जनआक्रोश, आंदोलन से घबराए आसिम मुनीर पर बढ़ा दबाव

POJK Protest:

POJK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 53 लोगों की मौत के बाद जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल Asim Munir के समर्थन से हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में विरोध प्रदर्शनों ने व्यापक रूप ले लिया है।

POJK Protest:जेकेजेएएसी के नेतृत्व में तेज हुआ आंदोलन-

जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन अब और तेज हो गया है। अधिकारियों द्वारा बातचीत की पेशकश किए जाने के बावजूद संगठन ने इसे महज औपचारिकता बताते हुए खारिज कर दिया। संगठन का कहना है कि पाकिस्तान सरकार पहले भी कई आश्वासन दे चुकी है, लेकिन उन पर कभी अमल नहीं हुआ।

POJK Protest:पूर्ण नियंत्रण की तैयारी में पाकिस्तान-

भारतीय खुफिया अधिकारियों के अनुसार, इस्लामाबाद की बातचीत की पेशकश का उद्देश्य समस्या का समाधान नहीं बल्कि समय हासिल करना और अपनी शर्तें लागू करना है। अधिकारियों का दावा है कि आसिम मुनीर का लक्ष्य पीओजेके पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है।

POJK Protest:धारा 56 लागू करने पर हो रहा विचार-

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ‘आज़ाद जम्मू-कश्मीर अंतरिम संविधान अधिनियम, 1974’ की धारा 56 लागू करने पर विचार कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो पीओजेके की निर्वाचित सरकार को बर्खास्त किया जा सकेगा और विधानसभा भी भंग की जा सकती है। इससे क्षेत्र की स्थानीय सरकार की भूमिका लगभग समाप्त हो जाएगी और महत्वपूर्ण फैसले सीधे इस्लामाबाद से लिए जाएंगे।

स्व-शासित क्षेत्र की स्वायत्तता पर खतरा-

वर्तमान व्यवस्था के तहत पीओजेके एक स्व-शासित क्षेत्र है। पाकिस्तान का नियंत्रण विदेश नीति, रक्षा, सुरक्षा, मुद्रा और विदेशी व्यापार जैसे विषयों तक सीमित है, जबकि स्थानीय प्रशासन और शासन क्षेत्रीय सरकार के अधीन है। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की कोशिश क्षेत्र की स्वायत्तता को सीमित कर विरोध प्रदर्शनों को दबाने की है।

विदेशों तक पहुंचा विरोध, बढ़ा अंतरराष्ट्रीय दबाव-

सूत्रों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन अब केवल Muzaffarabad तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे पीओजेके में फैल चुके हैं। विदेशों में रहने वाले पीओजेके मूल के लोग भी मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा उठा रहे हैं, जिससे पाकिस्तान प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है।

खबरें दबाने और इंटरनेट बंद करने के आरोप-

पाकिस्तान पर आंदोलन से जुड़ी खबरों को दबाने के आरोप भी लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बाधित कर दी गई हैं। इसी बीच यूट्यूब पत्रकार Sohrab Barkat को हिरासत में लिए जाने के बाद विरोध और तेज हो गया है।

सीपीजे ने जताई चिंता, रिहाई की मांग-

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले संगठन Committee to Protect Journalists ने भी इस मामले पर चिंता जताई है। संगठन ने सोहराब बरकत की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Road Accident: दौसा में ट्रक से टकराई यूपी रोडवेज बस, 20 यात्री घायल

PoK में फिर भड़का विरोध, हजारों लोग सड़कों पर उतरे; रावलकोट में बड़े जमावड़े की तैयारी

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि हालिया झड़पों और कथित गोलीबारी की घटनाओं के बावजूद आंदोलन कमजोर पड़ने के बजाय और तेज हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्थानों पर रास्ते बंद किए गए हैं।

गोवा में भूमि उपयोग विवाद, विधायक और ग्रामीणों पर पुलिस ने कार्रवाई की

उत्तरी गोवा के सेंट आंद्रे विधानसभा क्षेत्र के पालेम-सिरीदाओ गांव में भूमि उपयोग बदलने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। विधायक वीरेश बोरकर ने विवादित भूमि उपयोग योजना को रद्द करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।

चाय श्रमिक: बीरपाड़ा चा बागान श्रमिकों का बकाया वेतन पर अनशन

बकाया मजदूरी को लेकर बीरपाड़ा में विरोध तेज

अलीपुरद्वार के बीरपाड़ा चा बागान के श्रमिकों ने महीनों से बकाया मजदूरी न मिलने के विरोध में अनशन शुरू किया और बाद में थाने जाकर अपनी समस्या रखी। थाने के ओसी ने आश्वासन दिया कि मामला उच्चाधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा, जिसके बाद श्रमिकों ने अनशन समाप्त किया। श्रमिकों का कहना है कि वेतन न मिलने से उन्हें खाने तक की दिक्कत हो रही है और सरकार से तत्काल समाधान की मांग

Justice For Girl: रायसेन में उबाल, आरोपी की तलाश में 300 पुलिसकर्मी

रायसेन गौहरगंज में बच्ची से दुष्कर्म मामले के विरोध में प्रदर्शन

Justice For Girl: रायसेन के गौहरगंज में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को चार दिन हो गए है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। वही लोगों ने गौहरगंज थाने के सामने धरना दिया है और आरोपी के एनकाउंटर की मांग की … Read more

जानिए कैसे ललितपुर में खेत विवाद ने लिया उग्र रूप, परिवार ने मंदिर परिसर में शुरू किया अनशन

LALITPUR

LALITPUR NEWS: ग्राम विजयपुरा में ज़मीन पर अवैध कब्ज़े और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ एक परिवार ने हनुमान मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण अनशन शुरू किया है। 9 नवम्बर से जारी इस धरने ने गांव में न्याय की मांग को नया मोड़ दे दिया है। परिवार का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकियाँ … Read more

पाकिस्तान में फिर फूटा महंगाई बम, अबकी जंग बॉर्डर पर नहीं, रोटी के लिए होगी

PAKISTAN INFLATION

पाकिस्तान NEWS: एक बार फिर से महंगाई के ऐसे तूफ़ान में फंस गया है पाकिस्तान, जिससे निकलना अब मुश्किल दिख रहा है। बॉर्डर पर भारत और अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तान के अंदर एक और ‘युद्ध’ शुरू हो गया है ,रोटी के लिए जंग! आटा, चावल, दाल सब ‘लक्ज़री’ बन गए, पाकिस्तान में खाने-पीने … Read more

क्या पाकिस्तान में सेना के खिलाफ बगावत की शुरुआत? बाजौर और बलूचिस्तान में भड़का जनता का गुस्सा

PAKISTANI ARMY

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दो अलग-अलग इलाकों से लगातार आ रही खबरों ने सेना की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में लोगों ने सेना पर घरों और मस्जिदों पर भारी हथियारों से गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। वहीं बलूचिस्तान के केच जिले में चार और लोगों के … Read more