दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी फिसले, रिकॉर्ड तेजी पर लगा ब्रेक

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली और सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर पड़ने के चलते दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गईं। Choice Broking के आमिर मकड़ा ने कहा कि चांदी की तेज गिरावट यह दिखाती है कि यह वैश्विक जोखिम संकेतों पर बेहद तेजी से प्रतिक्रिया देती है।

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंचीं

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं में जोरदार उछाल देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के चलते सर्राफा बाजार में तेजी बनी हुई है।