छत्तीसगढ़ में 75 किलो बारूद नष्ट करते समय ब्लास्ट, सगाई के 15 दिन बाद जवान संजय गढ़पाले शहीद
नियति का खेल भी कितना अजीब होता है. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक घर में अभी सिर्फ 15 दिन पहले ही बेटे की सगाई के लड्डू बंटे थे. इस भयानक विस्फोट की चपेट में आने से चार जवानों की जान चली गई. संजय गढ़पाले के साथ इस हादसे में सुखराम वट्टी और कृष्णा कोमरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि परमानंद कोर्राम की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई.