गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ
दिल्ली-एनसीआर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। अब साइबर सिटी गुरुग्राम से हिट एंड रन का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल बलेनो कार पर टेम्परेरी नंबर प्लेट T-05 26HR 4262 लगी हुई थी। परिवहन विभाग की मदद से वाहन के मालिक की पहचान की जा रही है।