भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक, चीन को पीछे छोड़ा
भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत का कुल चावल उत्पादन 15.18 करोड़ टन तक पहुंच गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि भारत अब भोजन की कमी वाला देश नहीं, बल्कि वैश्विक खाद्य प्रदाता बन गया है। भारत में चावल का उत्पादन इतना बढ़ गया है कि अब यह विदेशी बाजारों में निर्यात भी कर रहा है।