अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला, आनंदपुर अग्निकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक लगाए गंभीर आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर मतुआ समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया। आनंदपुर में हुई अग्निकांड की घटना को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर केंद्र से मिलने वाला हर एक रुपया सही तरीके से इस्तेमाल होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने का भी आरोप लगाया और कहा कि सबका हिसाब लिया जाएगा।