भारत के चीनी निर्यात बैन से नेपाल की बढ़ी टेंशन, महंगी हुई चीनी

भारत द्वारा चीनी निर्यात पर लगाई गई रोक का असर अब पड़ोसी देश नेपाल में साफ दिखाई देने लगा है। नेपाल पहले से ही चीनी की कमी और बढ़ती कीमतों से जूझ रहा है, वहीं अब एक नई रिपोर्ट ने उसकी चिंताओं को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के निर्यात बैन के करीब एक महीने के भीतर नेपाल में चीनी की कीमतें लगभग 15 नेपाली रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई हैं।

घरेलू आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, चीनी निर्यात पर 30 सितंबर तक बैन

सरकार ने 30 सितंबर 2026 तक चीनी निर्यात पर रोक लगाई है। यह कदम घरेलू आपूर्ति सुरक्षित रखने और महंगाई नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। कम उत्पादन, कमजोर मानसून और वैश्विक तनाव के कारण भविष्य में चीनी की कमी की आशंका जताई जा रही है।