भारत के चीनी निर्यात बैन से नेपाल की बढ़ी टेंशन, महंगी हुई चीनी

भारत द्वारा चीनी निर्यात पर लगाई गई रोक का असर अब पड़ोसी देश नेपाल में साफ दिखाई देने लगा है। नेपाल पहले से ही चीनी की कमी और बढ़ती कीमतों से जूझ रहा है, वहीं अब एक नई रिपोर्ट ने उसकी चिंताओं को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के निर्यात बैन के करीब एक महीने के भीतर नेपाल में चीनी की कीमतें लगभग 15 नेपाली रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई हैं।

कच्चे तेल में उछाल से बदला बाजार का रुख: सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क रहे कच्चे तेल की तेजी से महंगाई की चिंता बढ़ी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ी अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से

होर्मुज संकट के बीच ईरान से तेल खरीद सकता है भारत! मूडीज की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ पश्चिम एशिया संघर्ष अब तीसरे महीने में पहुंच चुका है।

Hormuz Strait खुला: तेल 10% सस्ता, दुनिया भर के बाजारों में तेजी

ईरान ने शुक्रवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ जारी सीजफायर के दौरान होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुला रहेगा और इस दौरान सभी कमर्शियल जहाजों को आने-जाने की पूरी अनुमति होगी। फिलहाल इस फैसले को सीजफायर के दौरान सबसे बड़ी राहत भरी खबर माना जा रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि 28 फरवरी से शुरू हुआ यह संघर्ष अब खत्म होने की दिशा में बढ़ सकता है।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में नरमी के संकेतों से वैश्विक बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, कच्चे तेल में गिरावट

सोना-चांदी की कीमतों में तेज़ी

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में नरमी के संकेतों से निवेशकों की धारणा बदली है, जिससे कीमती धातुओं में बढ़त और तेल बाजार में कमजोरी देखने को मिली।

‘Black Spring’ में डूबे बाजार, सोमवार को फिर गिरावट का खतरा

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी जंग ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को गहरे संकट में डाल दिया है। हालांकि इस संकट के बीच निवेश का ट्रेंड बदलता हुआ भी दिख सकता है।

अमेरिका–ईरान तनाव का बाजार पर असर: तेल कीमतों में 21% उछाल और 3% लुढ़का बाजार

अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि कई सेक्टर दबाव में नजर आए। विशेषज्ञों ने निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता: क्या टैरिफ विवाद में बना रहेगा तनाव?

भारत-अमेरिका के बीच नया व्यापार समझौता

भारत और अमेरिका के बीच नई व्यापार वार्ता आज से शुरू हो रही है, जिसमें टैरिफ विवाद और नए द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा होगी। दोनों देश 2030 तक व्यापार को 190 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखते हैं।